राजनांदगांव | चिखली चौकी क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की हरकतों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 शांतिनगर स्थित छोटे तालाब और हनुमान मंदिर के पास आरोपी खुलेआम चाकू लहरा रहा था और लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निलेश उर्फ बिल्लु भाऊ यादव (19 वर्ष) निवासी शांतिनगर चिखली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र मरई सहित चिखली चौकी स्टाफ की अहम भूमिका रही।
