Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देखा आपने लापरवाही का नतीजा ! उफनते नाले में दौड़ा दी ट्रैक्टर, देखिए Video…

कवर्धा : छत्तीसगढ़ राज्य में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। एक बड़ी लापरवाही कबीरधाम जिले से सामने आया है। जहां उफनते नाले को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बह गया। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली और कुछ उसकी के साथ तेज पानी के बहाव में बह गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिला प्रशासन ने नदी-नाले को पार नहीं करने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में बीते सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे कुकदुर थाना क्षेत्र पुटपुटा और भाकुर गांव मार्ग के उफनते ढोलढोली नाला से गुजर रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बह गया। कुकदुर पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ड्राइवर मनी पात्रे निवासी कुई और अन्य 3 व्यक्तियों नागेश, उतरा, विजय निवासी साजापारा कुई को बचा लिया।

वहीं इस घटना में चालक मनी पात्रे के पैर में सामान्य चोटे आई है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि यह सभी ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट, छड़ लेकर कुई से भाकूर लेकर जा रहे थे। यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के ढोलढली सेंदुरखार गांव का है।

Exit mobile version