(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : शहर की सबसे पुरानी समाज सेवी संस्था उदयाचल द्वारा अपने 57 वे वार्षिकोत्सव समारोह में शहर के वरिष्ठ व्यक्तित्व व समाज सेवा के लिए समर्पित श्री किशन जोशी का लाईफ टाईम एचीवमेंट से सम्मान किया गया। वहीं साहित्य के क्षेत्र में वरिष्ठ कवि गीतकार जीवन यदु राही के सम्मानित होने पर कवि/साहित्यकारो ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के जिला अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा “अमात्य” ने बताया कि, खैरागढ़ निवासी जीवन यदु राही जी श्री रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल गीत लिखे हैं व अंचल में उनकी कई चर्चित एवं सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत बड़े चाव से सुनते जाते हैं। साहित्य के क्षेत्र में विशेष दखल रखने वाले साहित्यकार/ कवि एवं गीतकार श्री राही जी को उदयाचल द्वारा स्व० नंदूलाल चोटियां स्मृति सम्मान देकर निश्चय ही प्रशंसनीय कार्य किया है।
इसी तरह उन्होंने शहर के वरिष्ठ व्यक्तित्व श्री किशन जोशी को संस्था के 56 वे वार्षिकोत्सव में समाज सेवा के लिए स्व० हिम्मत भाई रायचा अवार्ड व इस वर्ष सक्रियता पूर्ण समर्पित सेवा के लिए लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कर शहर के एक वरिष्ठ व्यक्ति की सेवा को नवाजे जाने की बात कही है।
इसके लिए उदयाचल परिवार की सराहना करते हुए तथा उक्ताशय की जानकारी देते हुए साहित्य समिति के सचिव मानसिंह “मौलिक” ने बताया कि, उदयाचल संस्था द्वारा सम्मानित होने वाले दोनों शख्स को समिति के उपाध्यक्ष गिरीश ठक्कर “स्वर्गीय” पवन यादव “पहुना” कवयित्री सुषमा शुक्ला “अंशुमन” आंनद राम सार्वा, संरक्षक शशिकांत द्विवेदी, श्रीमती शारदा तिवारी, अशोक चौधरी, राकेश इंदू भूषण ठाकुर सहित अन्य कवि / साहित्यकारों एवं गुणी जनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
