Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए विष्णु लोधी*

*राजनांदगांव।*

छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विष्णु लोधी ने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने, चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाने तथा जनता के जनादेश को कुचलने की कोशिशों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनमत का अपमान कर लोकतंत्र को खोखला करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी धांधली, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की राजनीति अब देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

विष्णु लोधी ने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उस व्यापक जनआक्रोश की अभिव्यक्ति है, जो आज देश के किसान, मजदूर, युवा और आम नागरिक के मन में है। जनता अब सत्ता के अहंकार का जवाब लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से देगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों और सत्ता के दमनकारी रवैये का हर स्तर पर मजबूती से विरोध करेगी।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ राजनांदगांव नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के अध्यक्ष विपिन यादव, भगवती वर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version