Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरपंच पर आंगनबाड़ी व प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का लगा गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

बिलासपुर : ग्राम पंचायत बेलसर की सरपंच बेदिन बाई मरावी पर भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लग रहे हैं। वार्ड क्रमांक 02 भाटापारा की आंगनबाड़ी में रेनिंग वाटर सिस्टम लगाने के लिए लगभग डेढ़ साल पूर्व 1.30 लाख रुपये की राशि निकाली गई थी, लेकिन आज तक कार्य की शुरूआत नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप यह है, कि सरपंच ने राशि का गबन कर लिया है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला सामने आ चुका है। सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही हैं। इस संबंध में जब तखतपुर SDM शिवकुमार कंवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरपंच दोषी पाई जाती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर दंड की मांग की है।

Exit mobile version