Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आई फ्लू वायरस से बचने के लिए चश्मे का उपयोग करें : डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

कवर्धा : छत्तीसगढ़ राज्य सहित कवर्धा जिले में आई फ्लू का वायरस तेजी बढ़ते जा रहा है। आई फ्लू का वायरस से बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोग शिकार हो रहे है, जिला अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा केस आ रहे है। और जिले में अब तक के 500 से ज्यादा आई फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।



आई फ्लू वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्कूल, कोर्ट, सरकारी ऑफिस और घरों में आई प्रॉब्लम से पीड़ित मिल जाएंगे। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री/डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, आई फ्लू से बचने के लिए चश्मे का उपयोग करें। और लगातार हाथ धोने और आई फ्लू पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाने की अपील की है। जिसके साथ ही तत्काल डॉक्टरों से उचित सलाह लेकर उपचार करने की बात कही है।



आपको बता दें कि, सरगुजा जिले में आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस के मरीज अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना 2 दर्जन से ज्यादा आ रहे हैं। राजिम में इन दिनों आखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। राजिम में पिछले 3 दिनों में ही इस बीमारी ने 500 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, लोगो के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है, डॉक्टर्स लोगो को आंख लाल होने पर खुजली या दर्द होने पर तत्काल सावधानी बरतते हुए जांच कराने हॉस्पिटल पहुँच कर जांच करवाने की जरूरी सलाह दे रहे है।

Exit mobile version