स्वामित्व योजना के तहत 166 से अधिक हितग्राहियों को भू-अभिलेख अधिकार पत्र सौंपे गये

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 166 से अधिक हितग्राहियों को भू-अभिलेख पत्रक वितरित किये गये।

जनसमस्या निवारण शिविर कनसिंघी में स्वामित्व योजना के तहत 5 गांवों के 166 से अधिक हितग्राहियों को भू-अभिलेख अधिकार पत्र (पट्टा) वितरित किये गये। योजना अंतर्गत ग्रामीणों को उनकी आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार प्रदान किया जा रहा है। जिससे भूमि का शासकीय अभिलेखों में पंजीयन सुनिश्चित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को भूमि संबंधी विवादों से राहत मिलने के साथ-साथ बैंक ऋण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

शिविर में ग्राम मुड़ीपार के पुनीत ध्रुव,लालपुर के परदेशीराम एवं आनंदराम सहित अनेक हितग्राहियों को अधिकार पत्र प्रदान किये गये। हितग्राहियों ने अधिकार पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, जनपद पचांयत अध्यक्ष मीरा ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।