परिवहन विभाग ने जारी की “फर्जी ई-चालान लिंक”, व्हाट्सएप और एसएमएस पर सावधान रहने एडवाइजरी

* फर्जी ई-चालान लिंक, व्हाट्सएप और एसएमएस पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध संदेशों और फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी…
* ई-चालान की जांच और ऑनलाइन भुगतान हेतु केवल आधिकारिक विभागीय वेबसाइट का ही उपयोग करने की अपील …

यह भी पढ़े ; आम नागरिकों को आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

बालोद ; राज्य में साइबर क्राइम से संबंधित सामने आ रहे विभिन्न मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों और वाहन स्वामियों के लिए विशेष सतर्कता निर्देश जारी किए गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधियों और ठगों द्वारा फर्जी ई-चालान के नाम पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ठगों द्वारा फर्जी मैसेज भेजकर यह डराया जाता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है और तुरंत भुगतान करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े; ➡️ पाटन के लाडले विधायक माननीय श्री ‘भूपेश बघेल’ तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए भी मगरघटा–परसदा पुल बनवाने में रहे असफल.?

संदेशों में ’ई-चालान डाट एक्स वाय जेड’ या ’क्लिक पे डाट लाइव’ जैसे नकली लिंक संलग्न होते हैं। इन लिंक्स को क्लिक करते ही फर्जी वेबसाइटें खुल जाती हैं, जो नागरिकों से बैंक डिटेल, कार्ड नंबर और ओटीपी मांगकर उनके खाते से राशि आहरित कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ठगों द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड कराकर नागरिकों का मोबाइल हैक कर लिया जाता है। इसके पश्चात् इसी एपीके फाइल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के मोबाइल से अन्य लोगों को भी एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए फर्जी लिंक भेजे जाते हैं।

यह भी पढ़े ; प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 अंतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

उन्होंने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर सीधे भुगतान के लिए लिंक नहीं भेजा जाता है और न ही ’तुरंत भुगतान करें वरना कार्रवाई होगी’ जैसी धमकी भरे संदेश प्रसारित किए जाते हैं। ऐसे संदेशों के प्रति सतर्कता ही असली सुरक्षा है।

परिवहन विभाग द्वारा समस्त नागरिकों एवं वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि वे किसी भी अजनबी अथवा अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। अपने बैंक खाते से संबंधित अत्यंत गोपनीय जानकारियां जैसे ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन किसी से भी साझा न करें। ई-चालान चेक करने या ऑनलाइन चालान का सुरक्षित भुगतान करने के लिए केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक विभागीय वेबसाइट https://103.195.218.159/challan अथवा ’एम-परिवहन’ ऐप का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का संदिग्ध मैसेज प्राप्त होने या साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।