मनेन्द्रगढ़ :17 दिसम्बर 2023/ सर्व प्रथम कृषक खुल सिंह ग्राम सिरौली निवासी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पहला किस्त 26 हजार रूपये प्राप्त किया। उससे मिले पैसे से उन्नत बीज एवं खाद में उपयोग किया। जिससे उसकी आय में वृद्धि हुआ है। उन्होंने अपने खेत के पास एक ट्यूबवेल खुदवाया। जिससे कृषि करने में उनको आसानी हो रही है। इस योजना के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का तहे दिल शुक्रिया अदा करता हंॅू। इसके बाद श्रीमती सुशीला ने अपन अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि मैं घर-घर जाकर काम करती थी। मैं आजीविका गतितिधि जुड़ी और काम करन चालू किया। मेरा पहला बैंक लिंकेज काम हुआ, उससे मैंने 7 हजार लेकर सेंट्रिंग प्लेट का काम किया।
योजना के तहत अपने खेत की मिट्टी परीक्षण कराकर सीमित मात्रा में उर्वरक, खाद और बीज का उपयोग करें। जिससे आपकी फसल बढ़िया हो तथा मिट्टी की उपजाऊपन बनी रहे।इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे एक जन-जन तक पहुंचने वाला कार्यक्रम कहा। इसके माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा इसके लिए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की
