रानीतराई/संतोष देवांगन : क्षेत्र में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाये जा रहा है। जिसके चलते आज दिनांक 01.06.2023 को ग्राम घोरारी में पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी ए.के. देवांगन को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्परता दिखाते हुए अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बताए गए स्थान पर आरोपी नागेश्वर मारकण्डे पिता दशरथ मारकण्डे, ओमप्रकाश बंजारे पिता लखन लाल एवं ओमप्रकाश मारकण्डे पिता दुखित राम निवासी धोरारी को अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
महुआ शराब बेचते घोरारी से तीन आरोपी गिरफ्तार
