दिव्यांग छात्र के हाथों हुआ रंगमंच का लोकार्पण

मैनपुर : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर में बसे ग्राम पंचायत देहारगुड़ा के माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता से बनाया गया सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण उसी विद्यालय के दिव्यांग छात्र हेमसागर चंद्रवंशी (मुक बधिर) कक्षा आठवीं के हाथों किया गया।

इस संबंध में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में सामुदायिक सहभागिता से बालक, पालक, शिक्षक मिलकर रंगमंच का निर्माण किया गया जिस रंगमंच का निर्माण जहां सामुदायिक सहभागिता से किया गया वहीं इस रंगमंच का लोकार्पण उसी विद्यालय के दिव्यांग छात्र हेमसागर चंद्रवंशी के हाथों कराया गया लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमसागर चंद्रवंशी अध्यक्षता सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी साण्डे

दिव्यांग छात्र के हाथों हुआ रंगमंच का लोकार्पण

विशेष अतिथि पूर्व सरपंच देवन नेताम थे लोकार्पण कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह देखते बन रहा था इस कार्य के लिए चौतरफा सराहना की जा रही है | इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य गोविंद पटेल ,संकुल समन्वयक मुकेश ठाकुर ,सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी साण्डे, पूर्व सरपंच देवन नेताम ,ग्राम के झारखंड महेश दीवान ,प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल, कांतिलाल साहू ,श्रीमती तारा साहू ,ललिता झालेस के अलावा ग्रामीण जन उपस्थित थे

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।