मैनपुर : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत झरगांव में भगवान गन्धर्व स्तम्भ झरगांव छत्तीसगढ़, आप समस्त मित्रों को सूचित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के झरगांव में गन्धर्व पंथ (डोम, गांडा, गण्डवा, डोमार, बजनिया, बाजीगर) के भगवान गन्धर्व के प्रतीक स्तम्भ की स्थापना की जा रही है।
स्तम्भ में हमारे गन्धर्व पंथ के ऐतिहासिक राजा, महाराजा, चक्रवर्ती सम्राटों के वीरगाथा व प्राचीन परम्पराओं का शिलालेख में लिपिबद्ध किया जाएगा, ताकि हमारे भावी पीढ़ी अपनी गौरवमयी अतीत को जाने और गन्धर्व होने पर शर्म नही गर्व अनुभूत करें। आज हमारे लोग अतीत की अज्ञानता के कारण स्वंय को गन्धर्व कहने में लज्जित (शर्म) अनुभूत करते हैं अपनी मूल परिचय को छुपाते है स्वंय को अछुत, शुद्र, दलित, हरिजन समझते हैं ।
ऐसे ही भगवान गन्धर्व के स्तम्भों की स्थापना देश के 25 राज्यों के 560 जिलों के प्रत्येक नगर, ग्राम, पारा, मोहल्ले में जंहा हमारे जाति के लोग रहते हैं राष्ट्रीय गन्धर्व संगठन के द्वारा किया जाएगा ।
गंधर्व समुदाय से सम्बंधित ऐतिहासिक राजा, महाराज, चक्रवर्ती सम्राट एवं उनके उन्नत साम्राज्य के विषय में लेख एवं सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए कृपया हमारे आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ को फॉलो और लाइक करें ।
सादर धन्यवाद




