* सरपंच राजू साहू की मौजूदगी में झीट ग्राम सभा संपन्न, सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण फैसले…
* ग्राम सभा में आवास सूची पर सर्वसम्मति, 636 हितग्राहियों के सर्वे पर हुई चर्चा…
पाटन (झीट) : ग्राम पंचायत झीट में ग्राम सभा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सर्वेक्षण सूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पंचायत को प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास सर्वेक्षण में कुल 636 लोगों की सूची प्राप्त हुई है।
ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों के संबंध में चर्चा कर नियमानुसार सूची तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सर्वेक्षण सूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पंचायत को प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास सर्वेक्षण में कुल 636 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों के संबंध में चर्चा कर नियमानुसार सूची तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पात्रता मानदंडों के अनुरूप जांच के बाद सहमति से तैयार सूची संबंधित विभाग को भेजी जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सरपंच राजू साहू, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान सभी निर्णय आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण ढंग से लिए गए, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।




