Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुल्हन ने किया आत्महत्या, लॉज के बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश, जानिए पूरा मामला !

दुर्ग : भिलाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, आज जहां डोली उठनी थी वहां अर्थी उठी है। पावर हाउस में शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले लड़की वाले (साहनी परिवार) बलिया से भिलाई आए थे।

यह भी पढ़े :- लाखो का माल बरामद, छड़ सरिया चोर गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

दुल्हन के परिजनों ने यह बताया कि, वे 2 दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे और आज शाम को शादी होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही दुल्हन पूजा साहनी 26 वर्ष ने लॉज के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतिका के घर में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। हर कोई इस घटना से हैरान है। यह मामला छावनी पुलिस थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

यह भी पढ़े :- राज्य के कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश, 1 हफ्ते तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

यह भी पढ़े :- अब राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा तीन माह का चावल

यह भी पढ़े :- बिंदल व खत्री ने दी खूबचंद पारख को बधाई

यह भी पढ़े :- मातृ शक्तियों के सुहाग के सम्मान में नगर पंचायत पाटन द्वारा निकाली गई “सिंदूर यात्रा”

यह भी पढ़े :- एक पेड़ मां के नाम’ अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता

Exit mobile version