*👉यह भी टच करें 👉कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक*
सूरजपुर :19 मई 2025 को आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। ⬇️शेष⬇️
👉यह भी टच करें 👉 कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की बैठक
बैठक के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका होते ही त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
