3 लाख रुपयों का पुरस्कार मिलेगा :
रितेश अग्रवाल : ने पेरेंट कंपनी के लिए नए नाम के सुझाव मांगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। जितने वाले को 3 लाख रुपये के प्राइज के साथ-साथ ही रितेश अग्रवाल से मिलने का मौका मिलेगा। पेरेंट कंपनी का नया नाम कैसा होना चाहिए, इस बारे में भी अग्रवाल ने जानकारी दी, खबर के मुताबिक, रणनीति से परिचित लोगों ने कहा कि बहुत संभावना है कि सुझाए गए नाम की इस प्रक्रिया के जरिए चुना गया नाम उसी प्रीमियम होटल ऐप (APP) का नाम हो सकता है, जिसे OYO निकट भविष्य में लॉन्च करने पर काम कर रहा है। विजेता (WINER) को 3 लाख रुपये का पुरस्कार देने के साथ-साथ रितेश अग्रवाल से मिलने का मौका दिया जाएगा। अग्रवाल ने “नई पहचान” बनाने में मदद के लिए नाम के सुझाव मांगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का सहारा लिया।
रितेश अग्रवाल ने पोस्ट में क्या लिखा
सोशल मीडिया में अग्रवाल ने लिखा- हम इस सबके पीछे मौजूद कॉर्पोरेट ब्रांड का नाम बदल रहे हैं। होटल चेन नहीं, कोई उपभोक्ता उत्पाद नहीं- बल्कि शहरी इनोवेशन और आधुनिक जीवन के ग्लोबल ईकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने वाली कंपनी। हमारा मानना है कि, अब समय आ गया है कि दुनिया को एक नए तरह का ग्लोबल ब्रांड मिले जो भारत में पैदा हो, लेकिन दुनिया के लिए बनाया गया हो।
अग्रवाल ने बताया कि, यह एक बोल्ड, एक-शब्द कॉर्पोरेट नाम (NAME) होना चाहिए, वैश्विक अनुभव वाला, किसी एक संस्कृति या भाषा से बंधा हुआ नहीं, तकनीक-अग्रणी, तीक्ष्ण, लेकिन मानवीय और यादगार भी होना चाहिए, और आतिथ्य से परे बढ़ने के लिए पर्याप्त व्यापक होना चाहिए। ऐसा हो जिसका .com डोमेन उपलब्ध होना चाहिए।
आईपीओ लाने की हो रही तैयारी
OYO ने जून में अपने प्रमुख शेयरधारक सॉफ्टबैंक के लंदन स्थित ग्रोसवेनर स्ट्रीट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति देने के लिए 5 निवेश बैंकों की व्यवस्था की है, जो कंपनी के सार्वजनिक लिस्टिंग के मार्ग को निर्धारित कर सकता है, क्योंकि यह चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इनसे जुड़े लोगों का कहना है कि OYO अपने Premium होटलों और मिड-मार्केट से लेकर Premium कंपनी-सेवा वाले होटलों के लिए एक अलग ऐप (APP) लॉन्च करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है, क्योंकि इस सेगमेंट में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी तेजी से विकास देखी है।
