भूमिका नेवरे, पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कॉलेज पाटन में आज वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य बी एस छाबड़ा ने की।
इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पंचायत पाटन एवं जनभागीदारी समिति पाटन कॉलेज के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ,जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बिजौर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति दिनेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पार्षद लीलाधर वर्मा ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। कालेज में युवाओं ने भूपेश है तो भरोसा है, , और कका अभी जिंदा है नारे भी लगाते रहे। अतिथियों का स्वागत के पश्चात कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य श्री छाबड़ा ने प्रस्तुत किया।
अतिथियों के द्वारा कॉलेज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल में शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। वहीं मेरिट में टॉप करने वाले छात्र अभिषेक नामदेव, कुमारी मीनाक्षी, कुमारी राधिका, हिमांशु का सम्मान किया। जिसके अलावा कॉलेज के टॉपर रहे उपासना देवांगन, मिथिलेश कुमार, भूमिका ठाकुर, अभिषेक नामदेव, कुमार निधि, हिमानी चंद्राकर का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा ने बताया की आभाव में प्रभाव दिखाने का काम पाटन कालेज के विद्यार्थी कर रहे है। पाटन कालेज में पढ़े विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में आगे है। उन्होंने बताया की मुझे पाटन कालेज में मेरे राजनीतिक गुरु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा ने बताया की युवाओं का जोश ओर योजनाबद्ध कार्य करने से एक युवक भी लाखो लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते है। OSD आशीष वर्मा ने कहा क पाटन कालेज में आज विकास जो हो रहा है ये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के योगदान से हो रहा है। उन्होंने छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम का संचालन साधना रहटगावकर ने तथा आभार व्यक्त जागृत सर ने किया।





