रायपुर : अपनी मां की हत्या करने वाले बेटे को अब जाकर गिरफ्तार किया गया। पीड़ित कमलेश यादव ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक ही घर में वह अपने पत्नि व बच्चों के साथ तथा उसके माता-पिता व छोटा भाई कमल यादव अलग-अलग रहते है। पीड़ित का भाई कमल यादव कुछ भी काम नहीं करता है उसका खर्च उसके माँ बाप ही उठाते हैं।
कल पीड़ित और उसकी पत्नि काम पर गये हुए थे और बच्चे भी स्कुल गये हुए थे एवं कमलेश के पिता भी काम पर गये हुए थे, कि गांव के पुरूषोत्तम साहू ने करीब 11ः30 बजे कमलेश को फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई कमल यादव ने तुम्हारी मां के सिर और गला में रापा से वारकर उसे मार डाला। पीड़ित घर आकर देखा तो घर के सामने भीड़ लगी हुई थी घर के आंगन के सीढ़ी के पास अपनी मां फूलबाई का लहुलुहान लाश पड़ा हुआ था।
Read Also : सड़क में खून ही खून, लोहे से भरे गाड़ी से टकराया बाइक, दोनों की हुई मौत, जाने पूरा मामला
कमल यादव माँ-बाप के पैसों पर ही अपना खर्च चलाता है एवं अपने शौक पूरा करता था। अपने शौक पूरा करने हेतु पैसे मांगने पर अगर पैसे नहीं देते तो माँ-बाप से मारपीट करता था। 6 जनवरी कल कमल यादव छेरछेरा त्यौहार है बोलकर मां फूलबाई से पैसा मांग रहा था मां द्वारा पैसा नहीं देने पर लड़ाई झगड़ा कर घर में रखें रापा से मां फूलबाई के सिर एवं गला पास वार कर हत्या कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 07/23 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर जितेन्द्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को जल्द से जल्द आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
Read Also : अधेड़ की मिली लाश, हत्या कर पैरा में छुपाई गई थी लाश, जांच में जुटी पुलिस… जाने पूरी मामला
जिस पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी कमल यादव ने बताया कि वह अपनी मां फूलबाई से छेराछेरा त्यौहार होने से पैसे की मांग कर रहा था, जिस पर उसकी मां द्वारा पैसा नहीं दिया गया साथ ही खाना मांगने पर उसकी मां द्वारा खाना नहीं बना है कहने पर वह कमल यादव आवेश में आकर घर में रखें रापा से अपनी मां फूलबाई के सिर व गला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
Read Also : सरकारी नौकरी : शिक्षिका की भर्ती, 12 जनवरी को, सैलेरी कितना.. जानिए डिटेल्स
आरोपी गिरफ्तार – कमल यादव (30 वर्ष) पिता ईश्वरी यादव निवासी गौठान चौक टेकारी थाना मुजगहन रायपुर।




