सोशल मिडिया की सुविधा बना भारतीय संस्कृति के लिये श्राप, मानवअधिकार मौन क्यों.?

संतोष देवांगन : इन दिनों Facebook फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व् वेब में आपत्तिजनक, उतेज्जित व अर्धनग्न तस्वीरें डालने वालों की बाढ़ सी लग गई है। ये तो सिर्फ छोटी तस्वीरें है बड़ी और अश्लील तस्वीर हम नहीं डाले। आपको बता दे की एक ओर जहा सोशल मिडिया लोगो के लिए वरदान बना हुआ है, वही स्वयं को शिक्षित और पढ़े-लिखे समझदार कहने वाली महिलाये और युवा वर्ग अपने ही भारतीय संस्कृति और मर्यादाओं को तार तार करते हुए सोशल मीडिया को श्रापित करने में लगी हुई है।  ….शेष👇नीचे…

यह जानते हुए भी की उनके द्वारा बनाई गई यह ब्लॉग Reels and short vidio में डाली गई पोस्ट को उनके कोई रिस्तेदार सगे सम्बन्धी भाई-बहन, माँ-बाप, या बेटा-बेटी, या उनके पडोसी, हमारे देश वासी , छोटे बच्चे- बच्ची लोग देख रहे हो तो ऐसी तस्वीरें देखकर उनके मन में , उनके दिमाग में कैसी तस्वीरें छपेगी। यह सब जानते हुए भी महज व्यू view, लाइक, फॉलोवर के चक्क्रर अच्छी घर की महिलाये , युवतियां द्वारा मर्यादाओं को तार तार करने वाली उत्तेजनापूर्ण, बेढंगे तरीके से कमर हिलाना, वगैरह वगैरह जैसी तस्वीरें वीडियों को सोशल मिडिया में डाल कर सोशल मिडिया को भारतीय संस्कृति के लिये श्राप बना दिया है।  ….शेष👇नीचे…

आपको बता दे की पहले पोस्ट कार्ड (खत) , टेलीफोन आदि के समय यह गन्दी वाइरस नहीं था।  मगर इस मोबाइल युग में सोशल मीडिया के द्वारा सेकण्ड भर में अपनों से अपनों को जोड़ने वाली सुविधा अब पढ़े लिखे गवारों और स्वार्थ सिद्ध करने वाली कंपनियों ने आपत्तिजनक, उतेज्जित, उत्तेजना कर देने वाली व अर्धनग्न तस्वीरें, वीडियों का प्रचार करने वाली खतरनाक वायरस के संक्रमण से हमारे संस्कारित भारत की संस्कृति को संक्रमित करने का कार्य कर मानसिक और शारीरिक रूप से युवाओं और हमारी माताओं बहनों को अपंग व बर्बाद करने का कार्य कर रही है।  ….शेष👇नीचे…

भारत सरकार और मानव अधिकार आयोग से मेरी अनुरोध है की समय रहते ऐसे पोस्ट डालने वालो/वाली के ऊपर FIR दर्ज कर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करे और भारतीय संस्कृति की रक्षा कर व् मर्यादा को जीवित रखे , अन्यथा वे दिन दूर नहीं जब चंद पैसों के लिए लोग सडकों पर अपनी नग्न प्रदर्शन करने से जरा भी गुरेज नहीं करेंगे। और मै Facebook फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व् वेब मित्रों से कहना चाहूंगा की वे इस प्रकार की तस्वीरें/वीडियो (ब्लॉग Reels and short vidio) डालने वालों के ऊपर FIR दर्ज करें एवं अपने ग्रुप से डिलीट करे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।