सियान जन कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस, सांसद विजय बघेल ने वरिष्ठजनों के अनुभव को समाज के लिए बताया अमूल्य
समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू, सचिव राकेश यादव, पार्षद अजय वर्मा एवं पार्षद सरिता साहू सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर श्यामलाल साहू ने “मैं विनती करता हूं मोर धरती मां” गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।
नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल
पंजाब : मुकेरियां में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, सरकार का स्वच्छता अभियान बना -प्रचार
समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने कहा कि समिति की शुरुआत दो वर्ष पूर्व लगभग 15 सदस्यों से हुई थी और आज समिति में 79 सदस्य हैं। समिति का विधिवत पंजीयन हो चुका है। समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं पुस्तकें वितरित की गई हैं। माता तालाब में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही नशामुक्ति और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हनुमान चालीसा पाठ जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने समिति के लिए भवन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि उचित स्थान उपलब्ध हो जाए तो वरिष्ठजन अपने अनुभव का लाभ नई पीढ़ी को देते हुए कोचिंग क्लास एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। समिति द्वारा आपसी सहयोग से लगभग दो लाख रुपये तक सामाजिक कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!
यह भी पढ़े 👉: क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा दुर्ग का युवा टैलेंट, 23,248 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के बाद वरिष्ठजन अपने अनुभव और ज्ञान को समाजसेवा एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 सदस्यों से शुरू हुई समिति का एक वर्ष में 79 सदस्यों तक पहुंचना इसकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
सांसद विजय बघेल ने समिति अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू के सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य है और आध्यात्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में क्षेत्र की जनता ने उन्हें भेजा है और वे जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समिति के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने तथा भवन निर्माण के प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कोमल सिंह सार्वा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।