Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शंकुतला कश्यप ने बताया “केंद्रीय बजट 26-27 को आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक

* जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक…

बस्तर (मनोज ठाकुर): केंद्रीय बजट 2026-27 को जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक बताया है। उनका कहना है कि इस बजट में नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है।

बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है ।

इस बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी मॉडल के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की उद्यमी महिलाओं के लिए शी-मार्ट की घोषणा की गई है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, गिग वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा की घोषणा की गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Exit mobile version