रायपुर : सड़क दुर्घटने में सेल्स इंजीनियर घायल हो चूका है। पुलिस ने बताया की निलेश बेलखडे मैक्स स्पेयर कंपनी में सेल्स इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वे अपनी बाइक क्र. ( सीजी 04 एनपी 7714 ) से शारदा पेट्रोल पंप से घर जा रहा था, उसी समय मेन रोड मोती नगर के पास सेजबहार तरफ उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात मोटर-सायकल के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
जिससे वे वाहन सहित रोड में गिर गए थे। हादसे में निलेश बेलखडे के पैर में चोट आई है, वही मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की शिकायत निलेश बेलखडे ने टिकरापारा थाने में की है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।





