Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

इंडस्ट्री से बड़े-बड़े ओवरलोड और ओवर ट्रांसपोर्टिंग वाहनों के कारण, सड़क हुआ जर्जर,

रायपुर : ग्राम चरौदा से दोंदेकला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सड़क निर्माण हुआ है। जिसमें ग्रामीणों के आवागमन को सुलभ करने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिसकी अधिकतम वाहन क्षमता 12 टन तक का है।

उक्त क्षेत्रों में चरौदा से लेकर मोहदी तक बड़े-बड़े उद्योगों का निर्माण हो गया है, उक्त उद्योगों के लिये आने-जाने वाले भारी वाहन जो 40-50 टन की क्षमता वाली वाहनों का लगातार 24 घंटे आवागमन रहता है जिससे भारी धुलों का गुब्बार व बेहिसाब रफ्तार में भारी वाहने गुजरती रहती है।

चूंकि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन हेतु बनाया गया है। जिसकी अधिकतम वाहन क्षमता केवल 12 टन है, परंतु आज इसमें 40-50 टनों वाला बड़ा-बड़ा वाहनों का अंबार लगा रहता है। जिससे ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं का गुजरना हमेशा जान की जोखिमों से भरा रहता है चूंकि रोड की चौड़ाई भी सीमित है।

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को शाम को या रात्रि (अंधेरा) में गांव तक पंहुचना खतरा से खाली नहीं रहता क्योंकि आये दिन इस सड़क पर अनेकों दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़क पर ना तो स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था है ना ही सिक्यूरिटी कैमरा जिससे आये दिन अनहोनी होती रहती है।

औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तारिकरण लगातार हो रहा है लेकिन सड़क का विस्तार न होकर यथावत है आज से 10 वर्ष पूर्व व 1 वर्ष पूर्व इस संबंध में आंदोलन किया गया है, लेकिन कोई भी शासन प्रशासन एवं औद्योगिकों द्वारा इस पर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया गया है।

अतः महोदयजी से निवेदन है कि मोहदी रोड में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर बेरीकेट लगाया जाए व उक्त सड़क को औद्योगिकों के द्वारा बनावाया जाएं व सुरक्षा संबंधित उचित व्यवस्था की जावें, शासन प्रशासन के द्वारा तीन दिनों के भीतर भारी वाहनों पर प्रतिबंधित नहीं लगाया जाता है तो ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर भारी वाहनों पर स्वयं प्रतिबंध लगाया जायेगा।

समस्त क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधी मोहदी नगरगांव गोढ़ी टोर टांडाजनपद सदस्य दयाशंकर निषाद व क्षेत्र के सरपंच टांडा निर्मल सरपंच टोर हेमंत वर्मा गोढ़ी सरपंच खिलावन व उपसरपंच छात्रपाल वर्मा उपसरपंच मोहदी सालिक निषाद क्षेत्र के पंच गण व छेत्र वाशी भी शामिल रहे

Exit mobile version