Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जल्द अतिथि शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती …जाने कब और कहां

मुंगेली:  जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए अब 06 और 07 जून 2022 को वॉक इन इंटरव्यू होगी। इसके पहले 03 जून से 07 जून तक की तिथि निर्धारित की गई थी। वॉक इन इंटरव्यू जिला कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि पी.जी.टी. हिन्दी व पी.जी.टी. जीव विज्ञान, पी.जी.टी. अंग्रेजी, टी.जी.टी. अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) व टी.जी.टी. अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) के लिए 06 जून को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित की गई है। इसी प्रकार पी.जी.टी.गणित, टी.जी.टी. गणित, पी.जी.टी. भौतिक (हिन्दी माध्यम), टी.जी.टी. गणित (अंग्रेजी माध्यम), पी.जी.टी. रसायन व स्टॉफ नर्स (हिन्दी माध्यम) के लिए 07 जून 2022 को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित की गई है।

उन्होंने बताया कि वॉक इन इंटरव्यू में इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग कार्यालय कक्ष क्रमांक 221 एवं 226 में संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version