Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

 

 

राजनांदगांव _आज प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, संयोजक राजू सोनी, संगठन मंत्री शशिकांत सनसनी तथा राजनांदगांव के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रुपेश जोशी और बालोद जिले के सचिव मोहन निषाद ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को लेकर संगठन की भूमिका से भी अवगत कराया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर समाज और शासन दोनों को सजग रहना चाहिए। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश में मीडिया की भूमिका और पत्रकारिता के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Exit mobile version