शशिकांत (सनसनी) छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नगदी और हथियार बरामद किए गए हैं।
पहले डंप से कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपए की नगदी बरामद की गई है। इनमें 2-2 हजार रुपये के 100 पुराने नोट और शेष लगभग 44 लाख रुपये 500-500 के नोटों में पाए गए।
वहीं दूसरे डंप से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार यह सामग्री नक्सली गतिविधियों में उपयोग के लिए छिपाकर रखी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब तक गरियाबंद जिले में चल रहे अभियान के दौरान कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की जा चुकी है।
_सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इलाके में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।




