पितृपक्ष मेला महासंगम : आजाद वेलफेयर सेंटर के सम्मान समारोह सेवाभाव को समर्पित

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी । पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के दूसरे दिन, 20 सितंबर को सेवाभाव और सहयोग की भावना को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव एवं ख्यातिप्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. के. के. कमर ने कहा कि “गयाजी का पितृपक्ष मेला न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामूहिक सहयोग और सेवा की अनूठी मिसाल भी है। इसीलिए हम उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने तन-मन से श्रद्धालुओं की सेवा की।”
संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने आगे बताया कि आजाद वेलफेयर सेंटर पूरे मेला अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं, सहयोग और सहायता कार्यों में सक्रिय रहेगा। साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि संस्था हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।