संतोष देवांगन/रायपुर : हमारा आरक्षण हमसे लूटा-भाजपा का हर नेता झूठा । समानता पर चोट हैं भाजपा के मन में खोट हैं। जी हां ऐसे कई नारो के साथ राजधानी रायपुर की सड़क सहित महारैली सभा स्थल पर होर्डिंग और बोड बैनर दिखाई दे रही थी। आपको बता दें कि आरक्षण के विरोध में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राजधानी में महारैली का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ की जनता के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी द्वारा आरक्षण को लेकर राज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 30 दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ की जनता, धर्म समाज और युवाओं के हित में मांग पत्र सौपी गई थी लेकिन 30 दिनों बाद भी भाजपा की राज्यपाल और मोदी द्वारा बआरक्षण मांग पत्र पर हस्ताक्षर न कर छत्तीसगढ़ के जनता की सम्मान और युवाओं के रोजगार में डाका डालने के विरोध में महारैली का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ की जनता, समाज, धर्म, युवाओं के रोजगार के हित में प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार कार्य कर रही तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है जिस कारन मोदी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए आरक्षण बिल को पास नही कर रहा है।
इस अवसर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, श्री टी एस सिंहदेव जी, शैलजा जी, गिरीश देवांगन, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा व कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक, महापौर, अध्यक्षो सहित लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और राज्य की जनता उपस्थित रहे। वही मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन ब्लॉक से मुख्यमंत्री के OSD श्री आशीष वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, महेंद्र वर्मा, अशोक साहू, रमन टिकरिहा के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी नेताओं सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए हैं।





