राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ का परंपरागत तरीके से मनाया जाने वाले पोला पर्व कोरोना संक्रमण काल के बाद हर्षाेल्लासमय वातावरण में मनाया गया। संस्कारधानी शहर में सभी पर्वाे को सभी के सहयोग से संस्कारधानी नाम के अनुरूप मनाए जाने की शुरू से परंपरा रही है इसी परंपरा को कायम रखते हुए शहर की वर्षों पुरानी बाल समाज गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित स्थानीय गंज लाइन में पारंपरिक त्यौहार पोला पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
आयोजन समिति के संयोजक सूर्यकांत जैन ने बताया कि पोला पर्व के शुभ प्रसंग पर लखोली नाका से गंज लाइन -तिरंगा चौक तक बैलदौड़ की रोमांचक प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैलदौड़ स्पर्धा आयोजन समिति के संयोजक सूर्यकांत जैन ने बताया कि गंज लाइन में पोला पर्व पर बैल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने का अपना एक इतिहास है,यह आयोजन लगभग 70 से75 वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जिसमें बैलों की आकर्षक सजावट पर नगद राशि 21 हजार रुपये मात्र के साथ, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में रापा-गैती घमेला आदि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती रही है।
आयोजन से जुड़े सूर्यकांत जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के इन दो सालों को छोड़ दें तो बाल गणेशोत्सव समिति लगातार यह आयोजन करते आ रही है तथा इस अवसर को चिरस्थाई बनाने गंज लाइन में भव्य मेला भी भरा जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले गुपचुप-चाट सहित मिठाइयों की दुकानें सजी हुई थी जिसका शहरवासियों ने जमकर लुप्त उठाया तो वहीं बच्चों को आकर्षित करती विभिन्न दुकानें भी मेले में लगी हुई थी।
श्री जैन ने बताया कि बैलदौड़ शाम को 6 बजे लखोली नाका चौक से आरंभ किया गया जो कि बैलों द्वारा सरपट दौड़ती हुई गंज लाइन-तिरंगा चौक में समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पशु पालकों ने अपने बैलों को आकर्षक व सुंदर तरीके से सजा कर लाया था इस बैल दौड़ा में 27 जोड़ी एवं 8 अलबेलों ने दौड़ लगाई दौड़ में पशुपालकों की मेहनत भी देखते ही बनती थी। सभी प्रतिभागियों को कुल 21000 हजार रुपये का नगद पुरस्कार एवं कृषि उपकरण से सम्मानित किया गया।
उक्त पारंपरिक आयोजन में प्रतिवर्ष मोहल्ले के सभी रहवासियों का भरपूर समर्थन व सहयोग पोला पर्व के इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने के लिए मिलता रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विकास अग्रवाल, महेश अग्रवाल ,पवन डागा, बिसन अग्रवाल, राजेंद्र लड्ढा, पूर्व पार्षद कैलाश राठी,संतोष हुक्का, मोहन मेश्राम, नंदू भूतड़ा, रतन गांधी, दामू भूतड़ा, संतोष हटवार, लल्ली जैन, राजीव जैन, सुरेश पोरवाल, अनिल जैन
विनोद लालवानी, राजू खंडेलवाल, रमेश बाफना आदि का योगदान सरहानीय रहा तो वहीं इस आयोजन में मोहल्ले के युवा साथी भी जी जान से जुटे रहे। कार्यक्रम के संयोजक सूर्यकांत जैन ने बैलदौड़ स्पर्धा को सफल बनाने के लिए मोहल्ले के सभी साथियों सहित सम्मानित पशुपालकों का जिन्होंने इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करने व दुकानदारों सहित आयोजन मे उपस्थित शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव से दीपक साहू




