रोजगार गारंटी में मिल रहा है लोगों को भरपूर काम-निर्मल जैन

पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में मनरेगा के तहत नाला पुनरुद्धार एवं गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। जहां आज 188 मजदूर कार्यरत थे। सरपंच निर्मल जैन एवं उपसरपंच सुआंजना चक्रधारी पंच रुकमणी वर्मा, प्रशांत तिवारी, कामता ठाकुर, पेमिन ठाकुर, ममता पारधी, राधिका पारधी और कार्यरत मजदूरों के साथ पूजा अर्चना कर कार्य का आरंभ किया गया।

वही ग्राम पंचायत रानीतरई के सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि सभी मजदूरों को समान रूप से काम मिले एवं शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ मिले और बहुत सारे काम मनरेगा के तहत स्वीकृत है, काम लगातार चलता रहेगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।