अभनपुर : मरार पटेल समाज अभनपुर राज के 44 गांव युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र पटेल को अध्यक्ष बनाया गया तथा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में झड़ीराम पटेल -तूता ,संजय पटेल नवागांव ,रायपुर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल एवं अभनपुर राज के सचिव धर्मेंद्र पटेल महामंत्री भारत पटेल के नेतृत्व में गठन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य है समाज विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पद का मतलब सम्मान नहीं पद का मतलब होता है जवाबदारी आज युवाओं के कंधों पर जवाबदारी आ रही है और आने वाले समय में चाहे राजव्यवस्था हो ,जिला और प्रदेश में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा।
ताकि नए लोगों के आने से नई सोच आएगी ,नई जोश आएगी और समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा युवा अध्यक्ष जीतू पटेल ने जवाबदारी लेते हुए निर्धारित शाकंभरी महोत्सव जो कि 15 जनवरी 2023 को निर्धारित है उसमें युवा प्रकोष्ठ द्वारा भव्य शोभायात्रा (बाइक रैली ) जिसमें लगभग 500 बाइक अभनपुर शहर में एक साथ निकलेगी ।
इस अवसर पर अभनपुर राज के सचिव धर्मेंद्र पटेल ,भारत पटेल, दुर्गेश पटेल,गोपेश पटेल, देवेंद्र पटेल ,गिरधारी पटेल, गोपाल पटेल ,ज्ञानेंद्र पटेल, रमेश पटेल ,राकेश पटेल ,फत्ते लाल पटेल ,चंद्रहास पटेल ,धर्मेंद्र पटेल ,रविंद्र पटेल ,चुम्मन लाल पटेल, टीकम पटेल ,गजाधर पटेल, राकेश पटेल ,जीतू पटेल ,लेख राम पटेल, योगेश पटेल ,कमल पटेल ,भागवत पटेल, भारत पटेल ,टांकेश्वर पटेल, देव कुमार पटेल ,त्रिलोकी पटेल ,राधे पटेल ,महावीर पटेल, बलराम पटेल, संतोष पटेल, श्यामू पटेल ,त्रिभुवन पटेल, रोहित पटेल, वीरेंद्र पटेल, हेमंत पटेल, गोपाल पटेल ,प्रदीप पटेल, रेवा पटेल, खूबचंद पटेल ,कमलेश पटेल ,यशवंत पटेल, भोज राम पटेल आदि उपस्थित रहे ।




