नगर पंचायत सहित प्रशासनिक अमला पहुंचे सुबह से बुलडोजर लेकर बेजा कब्जा हटाने नया बस स्टैंड पाटन , अतिक्रमणकारियों द्वारा मिल रहा प्रशासनिक अमला को सहयोग
दुर्ग-पाटन (संतोष देवांगन) : पाटन के लाडले विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्वाचन क्षेत्र पाटन मुख्यालय में नगर पंचायत पाटन द्वारा आज सुबह से ही गरीब फुटकर व्यापारियों द्वारा अपनी रोजीरोटी के लिए किये गए बेजा कब्जा और अतिक्रमण को हटाने का पाटन प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वही नगर पंचायत का बुलडोजर को देख फुटकर व्यापारियों द्वारा भी स्वयं अपना बांस बल्ली, छप्पर, ठेला, खोमचा हटाने में लगे हुए है । अल सुबह से ही नगर पंचायत के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय, एडिशनल एसपी ग्रामीण अनन्त साहू, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी, तहसीलदार टिकेश्वर साहू, सहित पाटन, रानितराई, जामगांव आर के थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद है।
फुटकर व्यापारियों द्वारा अचानक धरना स्थगित करने से पाटन में गरमाई थी राजनीती : – आपको बता दे की नगर के हृदय स्थल नया बस स्टैंड पाटन में पिछले कई वर्षों से लगभग 40-45 लोग अपने परिवार का पेट पालने अपनी रोजीरोटी चलाने गुमटी, बांस बल्ली के सहारे, छप्पर लगाकर चाय, फल, नाश्ता , चाट ,गुपचुप, चखना, अदि दुकान चला रहे थे। वही माह भर पूर्व नगर पंचायत द्वारा इन फुटकर व्यापारियों को नोटिस देकर हटाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन फुटकर व्यापारियों को रोजीरोटी और दूकान की चिंता सताने लगी जिसके चलते उनके द्वारा दूकान नही हटाया गया था जिसके चलते फुटकर व्यापारियों ने नगर पंचायत से दूकान के बदले दूकान की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया था जिसका भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन फुटकर व्यापारियों को उनका जायज हक़ दिलाने सहयोग भी दिया गया था । मगर 27 जून को माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के एक दिन पूर्व अचानक ऐसा क्या हुआ की 27 जून को इन फुटकर व्यापारियों द्वारा धरना स्थगित कर दिया गया । वही इस धरना को स्थगित करने को लेकर पाटन में तरह तरह की चर्चाए भी चली जिसके चलते पाटन में राजनिती गरमाई रही।
फुटकर व्यापारी द्वारा समर्थन वापस लेने से भाजपा को पहुंचा आघात : – वही फुटकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके समस्याओं का समाधान करने की बात भी सामने आई थी जिसमे फुटकर व्यापारियों ने किसी भी राजनितिक पार्टी से उन्हें सहयोग न देने की भी अपील किया था जिससे भाजपा को बहुत आघात पहुंचा था। लेकिन आज सुबह अचानक नगर पंचायत का अमला अपनी बुलडोजर जेसीबी लेकर नई बस स्टैंड पहुंचा और फुटकर व्यवसायी द्वारा बनाए गए अस्थायी ठेला, खोमचे को हटाना शुरू कर दिया है और इस कार्य में फुटकर व्यापारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयों को सहयोग प्रदान करते हुए स्वयं ही बेजा कब्जा हटाना शुरू कर दिया है।
फुटकर व्यापारियों की रोजीरोटी व परिवार की पालन पोषण की व्यवस्था किसकी जिम्मेदारी : – बताया जा रहा है कि नगर पंचायत इसी क्षेत्र में 34 दुकान बनाकर नीलामी पद्धति से दूकान आबंटन करने की तैयारी में है। इससे बस स्टैंड में हुवे बेजा अस्थाई कब्जा भी हट जाएगा। नगर पंचायत द्वारा यहां क्रमानुसार मजबूत और व्यवस्थित ढंग से दुकान भी बनाएगा जिससे बस स्टैंड की सुंदरता में भी चार चाँद लग जाएगी। लेकिन सवाल खड़ा होता है की क्या नगर पंचायत द्वारा दूकान निर्माण कार्य में इन 7 से 8 माह तक या फिर साल भर ये फुटकर व्यापारी अपने परिवार का पेट पालने क्या करेगा , क्या पाटन के विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व नगर पंचायत पाटन या फिर यहां के सांसद विजय बघेल द्वारा अपने क्षेत्र के इन गरीब जनता फुटकर व्यापारियों की रोजीरोटी के लिए कोई ठोस व्यवस्था किया है या फिर ये फुटकर व्यापारी फिर किसी अन्य सार्वजानिक स्थान पर परिवार का पेट पालने के लिए अस्थाई जगह कब्जा को करने मजबूर होगा।







