कवर्धा : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दिव्य दरबार लगाया है। इसी दौरान लालपुर हत्याकांड के मृतक के परिजनों को अपने दिव्य दरबार में बुलाकर पं. शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने अपने जजमानों और शिष्यों से मंच से लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग किया।
उन्होंने लालपुर के ग्रामीणों से कहा, मृतक साधराम के परिजनों का ध्यान रखें। और अब कवर्धा में बनी रहेगी शांति, कबीरधाम जिले में हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। आपको बता दें कि, पुलिस ने लालपुर हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्याकांड के आरोपी अयास खान के दुकान पर पुलिस ने बुल्डोजर चलावा दी है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने इस कार्रवाई से पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि, इससे काम नहीं चलेगा, सभी 6 आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात्रि लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ढाई लाख आर्थिक सहयोग दिलवाया।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने कथा स्थल से आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही थी। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी हिंदुओं से एक होने की अपील भी की। जिसके साथ ही कहा कि, इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है। 2 फरवरी को हिंदुओं को बड़ा तोहफा देने की भी बात पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही है।
