Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट, दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं क्षेत्र वासियों से की सौजन्य भेंट,
* दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई….

कवर्धा(संतोष देवांगन): आज स्पीकर हाउस कवर्धा में छत्तीसगढ़ विधानसभा की माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय भाजपा विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही श्रीमती बोहरा ने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जनता से भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्रीमती बोहरा के साथ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन भी मौजूद रहे। दीपावली के शुभ अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने डॉ. रमन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान विधायक ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. रमन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version