Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

27 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 65 पदों पर होगी भर्ती

कवर्धा : कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार पाना चाहते है, उनके लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है , और उन्हें यह अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कबीरधाम कार्यालय परिसर में 27 जून 2022, सोमवार को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, फल मार्केट के पास, लालपुर, रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 5 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन रू. 8,000-12,000 प्र.मा., आयुसीमा 25 से 60 वर्ष, एवं कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य), सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण, वेतन रू. 7,000-12,000 प्र.मा. (प्रशिक्षण अवधि), आयुसीमा 18 से 50 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण छ.ग. राज्य), एजेन्ट के 10 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 18 से 60 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य) पर भर्ती किया जाना है। बता दे की कैम्प के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उपस्थित नियोजक कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।

बता दे की जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। अतः इच्छुक अभ्यर्थी ,पद ,संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

वही प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

Exit mobile version