Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर जल संसाधन अनियमित कर्मचारियों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़ 

रायपुर _छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए नया रायपुर स्थित जल संसाधन विभाग मुख्यालय का घेराव किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का लाभ प्रदान करने तथा विभाग की कार्यभारित एवं नियमित स्थापना के रिक्त पदों पर समायोजन की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के हित में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से संबंधित प्रावधानों का लाभ दिया जाना था, लेकिन आज दिनांक तक कर्मचारियों को EPF का लाभ नहीं मिल पाया है।
इसके साथ ही विभाग की कार्यभारित तथा नियमित स्थापना में कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं, बावजूद इसके योग्य और अनुभवी कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जा रहा है।

वीओ 2 _संघ का कहना है कि कर्मचारी वर्षों से विभागीय कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समायोजन और सामाजिक सुरक्षा लाभ न मिलने के कारण कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं—विभाग में कार्यरत सभी पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए।
कर्मचारियों की योग्यता, अनुभव एवं नियमों के अनुरूप उन्हें कार्यभारित/नियमित स्थापना के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए।
संघ ने शासन से मांगों पर त्वरित निर्णय लेकर कर्मचारियों के हित में आवश्यक आदेश जारी करने की अपील की है।

Exit mobile version