Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव: बूढ़ासागर के पास दीवार पर आपत्तिजनक लिखावट, शहर में बना चर्चा का विषय

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । शहर के शीतला मंदिर रोड स्थित बूढ़ासागर के पास एक दीवार पर आपत्तिजनक लिखावट मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह लिखावट एक सार्वजनिक दीवार पर दिखाई दी, जिसके बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

लोगों का कहना है कि दीवार पर लिखे गए संदेश से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। हालांकि, यह लिखावट किसने की और कब की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना के सामने आने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

नोट : समाचार का उद्देश्य केवल घटना की जानकारी देना है, किसी व्यक्ति, समूह या समुदाय के प्रति आरोप लगाना अथवा किसी प्रकार की भावना को बढ़ावा देना नहीं है

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस ने दीवार से हटवाई आपत्तिजनक लिखावट

Exit mobile version