कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में होने जा रहे भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश महासचिव ‘रुहाब मेमन’ को कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे कि ‘रुहाब मेमन’ को अभी होने वाले 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। रुहाब भानुप्रतापपुर का ही रहने वाला है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
‘रुहाब मेमन’ कॉलेज में दाखिला दिलवाने में की थी छात्रा की मदद-पीड़िता
NSUI के प्रदेश नेता व अभी होने वाले 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बने ‘रुहाब मेमन’ के इस गंदी हरकत ने पार्टी के लिए समस्या खड़ी कर दी है, हालांकि इस मामले को लेकर विपक्ष के भाजपाइयों को मुद्दा मिल गया है।
