Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अब पति समाज को तरबूज भी सोच-समझ कर खाना पड़ेगा, महिला ने अपने ही पति को जहर देकर की हत्या

बिहार : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आया है, जिसने न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि आम लोगों को भी अचंभव कर दिया है। जहां एक ओर देश भर में महिलाएं वट सावित्री पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं। वहीं दूसरी ओर बिहार के गया जिले की लखिया देवी ने अपने पति मंटू यादव को तरबूज में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है, किन्तु हकीकत इससे कहीं ज्यादा खतरनाख है। पुलिस के मुताबित, मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति को फोन कर घर बुलाया, प्यार से तरबूज खिलाया… लेकिन उसमें मौत घुली हुई थी।

पीड़ित युवक ने मरने से पहले खुद बताया कि “लखिया ने तरबूज में कुछ मिलाकर मुझे खिलाया है”। बेचैनी में तड़पते मंटू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी देहांत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी लखिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके माता-पिता को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह मानना है, कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी, और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :- हिरण की खाल और सींग बेचने निकले 3 तस्कर गिरफ्तार

जिस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पतियों की जीवन की सलामती की दुआ कर रही थीं। उसी दिन केशापी गांव में एक पति की अर्थी उठी… और जहर की तरबूजी कहानी ने इलाके को सन्न कर दिया। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। लोग हैरान हैं, कि अब झगड़े की परिणति इतनी खौपनाक हो सकती है, कि कई लोग व्यंग्य में लिख रहे हैं – “अब तो पति समाज को तरबूज भी सोच-समझ कर खाना पड़ेगा!” डोभी पुलिस थाना इस मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह हत्या घरेलू कलह का परिणाम मानी जा रही है, किन्तु इस तरबूज-कांड के पीछे क्या सचमुच सिर्फ झगड़ा था या कुछ और—इस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं।

Exit mobile version