Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धान में धांधली, साढ़े 3 करोड़ का धान घोटाला, खरीदी केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी

कवर्धा : कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में 3 करोड़ 36 लाख रुपये मूल्य का धान कम पाया गया है। इस गड़बड़झाले पर पंडरिया SDM संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताने के लिए  नोटिस जारी किया है। यह मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। इस गंभीर अनियमितता पर पंडरिया SDM ने खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 20 दिनो के बीत जाने के पश्चात भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।  हालांकि, इस गंभीर मामले में सभी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी नहीं कह रहे हैं।

Exit mobile version