Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर अस्पताल में सर्जरी का नया कीर्तिमान, 3 माह में 160 मरीजों का सफल ऑपरेशन

अप्रैल में 33 से बढ़कर जून में 59 सर्जरी तक पहुंचा आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई; सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे और अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में बढ़ा जनता का भरोसा

एमसीबी | जिले के 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण अस्पताल में माह दर माह बढ़ रही सर्जरियों की संख्या है। अप्रैल, मई और जून माह में अब तक कुल 160 सफल सर्जरियां की जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता का सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अप्रैल माह में कुल 33 सर्जरियां हुई थीं, जिनमें 7 स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), 2 जनरल सर्जरी मेजर, 18 जनरल सर्जरी माइनर, 3 ऑर्थोपेडिक मेजर तथा 3 ईएनटी माइनर सर्जरी शामिल थीं।

मई माह में यह आंकड़ा बढ़कर 68 तक पहुंच गया। इस दौरान 11 गायनेकोलॉजी, 11 जनरल सर्जरी मेजर, 27 जनरल सर्जरी माइनर, 8 ऑर्थोपेडिक मेजर और 10 ईएनटी माइनर सर्जरियां सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

वहीं जून माह में आज की स्थिति तक 59 सर्जरियां की जा चुकी हैं, जिनमें 8 गायनेकोलॉजी, 8 जनरल सर्जरी मेजर, 38 जनरल सर्जरी माइनर, 2 ऑर्थोपेडिक मेजर और 4 ईएनटी माइनर सर्जरियां शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि अस्पताल में लगातार जटिल और सामान्य दोनों प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं मजबूत हुई हैं।

अस्पताल में सर्जरी की इस बढ़ती उपलब्धि का श्रेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को दिया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन के कारण अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ अस्पताल में बढ़ती सर्जरी संख्या और जनता के बढ़ते विश्वास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिकित्सकों एवं सभी टीम सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से राहत देने वाली खबर है कि जिले में माह दर माह सर्जरी के आंकड़े बढ़ रहे हैं। पहले इसी प्रकार के इलाज के लिए लोगों को राजधानी रायपुर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी।

उन्होंने कहा कि जिले की सुदृढ़ होती स्वास्थ्य व्यवस्था विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब उन्हें दूर-दराज के शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं है और बेहतर इलाज अपने जिले में ही उपलब्ध हो रहा है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस पर एक अच्छा बड़ा न्यूज़ थंबनेल बनाएं

Exit mobile version