* सुपेला भिलाई पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन पर विधायक सेन ने किया सवाल…
* की अस्पताल में ऑपरेशन रूम, डॉक्टर रूम और शल्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग…
* किया खाली पदों पर पशु चिकित्सा सहायक विशेषज्ञों की तत्काल पदस्थापना का आग्रह…
भिलाई नगर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सुपेला भिलाई स्थित पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण के जरिए इस अहम विषय पर सरकार से सीधे सवाल किए।
भिलाई निगम में 2,878 नियमितीकरण प्रकरण लंबित, विधानसभा में विधायक रिकेश ने उठाया मुद्दा
विधायक ने पूछा कि क्या अत्यंत क्षतिग्रस्त हो चुके इस भवन के जीर्णोद्धार या नवीन निर्माण की कोई योजना है? उन्होंने अस्पताल में ऑपरेशन रूम, डॉक्टर रूम और शल्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी की। खाली पदों पर पशु चिकित्सा सहायक विशेषज्ञों की तत्काल पदस्थापना का आग्रह किया।
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में स्थिति स्पष्ट करते हुए स्वीकार किया कि उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला दुर्ग द्वारा नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव मिला है। 10 अप्रैल 2026 को प्राप्त यह प्रस्ताव वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। हालांकि, विभागीय मंत्री ने नए संसाधनों और पदों की वृद्धि के संबंध में कोई भी निश्चित समय-सीमा बताने में असमर्थता जताई।





