Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कबीरधाम में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. 58 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. एसपी लालउमेंद सिंह ने SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का ट्रांसफर किया है. लंबे समय से जवान अपने पसंदीदा जगह पर तैनात थे।

कवर्धा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. जिससे पुलिस जनता के सवालों के घेरे मे आ गई है. लगातार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 15 दिनों मे 4 हत्या, कैदी फरार और दो दर्जन से अधिक चोरी की घटना ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा रखी है. जिसके बाद एसपी ने बड़ी संख्या में थानों में जमे पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया. ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में 1 एसआई, 3 एएसआई, 18 प्रधान आरक्षक, 36 आरक्षक शामिल हैं।

Exit mobile version