* डोंगरगढ़ में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, शातिर आरोपी मोंटू मालेकर 5.61 किलो गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार…
* मोंटू मालेकर पर पहले से और दर्ज हैं 10 मामले, NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई…
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 5.610 किलोग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी।
ये है आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –
मोहित उर्फ मोंटू मालेकर के विरुद्ध निम्न प्रकरण दर्ज हैं –
1. अपराध क्रमांक 446/2015 – धारा 25 आर्म्स एक्ट, 294, 506 भादवि।
2. अपराध क्रमांक 276/2016 – धारा 380, 511, 427, 457, 34 भादवि एवं लोक संपत्ति अधिनियम।
3. अपराध क्रमांक 320/2015 – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।
4. अपराध क्रमांक 184/2017 – धारा 294, 323, 506 भादवि।
5. अपराध क्रमांक 158/2018 – धारा 452, 294, 323, 506, 427, 34 भादवि।
6. अपराध क्रमांक 251/2018 – धारा 394, 397 भादवि।
7. अपराध क्रमांक 02/2021 – धारा 341, 294, 323, 506, 324, 34 भादवि।
8. अपराध क्रमांक 816/2022 – धारा 20(बी) NDPS एक्ट।
9. अपराध क्रमांक 626/2023 – धारा 392 भादवि।
10. अपराध क्रमांक 454/2024 – धारा 296, 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर (35 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 21, डोंगरगढ़ एवं एक 16 वर्षीय बालक को गांजा परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.610 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) तथा मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जप्त कर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




