नगर निगम सेवा पण्डाल में माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ पदयात्रियों की अपार भीड़

पदयात्रियों ने कहा शासकीय सेवा पंडाल में बहुत अच्छी व्यवस्था; आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार कर रहे पदयात्रियों की सेवा

राजनांदगांव । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों व पदयात्रियों की सुविधा के लिए महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नगर निगम द्वारा सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री बड़ी संख्या में पहुंचकर सेवा का लाभ ले रहे है। पंडाल में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार पदयात्रियों की सेवा कर रहे है। सेवा पाकर पदयात्री मिल रही सुविधा से खुश होकर सराहना कर रहे है।

दूर दराज से मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले पदयात्री सेवा पंडाल की व्यवस्था का लाभ लेकर सराहना करते हुए अपनी राय दे रहे है कि शासकीय पंडाल में 24 घण्टे खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सीय सेवा का भी लाभ मिल रहा है, यह बहुत अच्छा और सराहनीय कार्य है, क्योंकि निजी सेवा पंडालों में विभिन्न समाजिक संस्था के लोग सेवा करते है, किन्तु शासकीय कार्यों के साथ साथ 9 दिन अधिकारी-कर्मचारी समय निकालकर पदयात्रियों की सेवा करना बहुत बड़ी बात है।

सेवा पण्डाल के संबंध में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए प्रदेश भर से लाखों की तादात में दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जाते है, जिनमें हजारों दर्शनार्थी पद यात्रा करते है, जो आस पास के शहर के अलावा दूर दराज के शहरों से भी आते है। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों की सुविधा के लिए महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नगर निगम द्वार सेवा पंडाल लगाया गया है। सेवा पंडाल में पद यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए तीन पालियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल स्टॉफ की भी ड्यूटी लगी है।

आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि सेवा पण्डाल में भारी तादात में पदयात्री पहुंच रहे है, जिनकी 24 घण्टे सेवा की जा रही है। पदयात्रियों के लिये नाश्ता, चाय एवं खाना की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा उनके आराम करने के लिए बिस्तर तथा मोबाईल चार्जर की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही मेडिकल स्टॉफ के द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच के साथ साथ आवश्यक दवा तथा मलहम पट्टी की जा रही है। सेवा पण्डाल में निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ ठेकेदार भी पदयात्रियों की सेवा कर रहे है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।