प्रेमिका का मर्डर, प्रेमी ने प्रेमिका का सिर धड़ से किया अलग, प्रेमी गिरफ्तार

रायपुर : मुर्रा भट्टी इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। आरोपी ने प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी मोहम्मद सुलतान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका इमराना की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी और प्रेमिका एक ही बिरयानी सेंटर में 2 साल पहले मिले थे, दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चला।

आज सुबह आरोपी ने महिला के घर पहुंचा और वह उससे पुराने पैसे की बात करने लगा। वह 8 महीने से खुद का बिरयानी सेंटर चला रहा था, जिसमें उसको नुकसान हुआ है। महिला ने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात पर झगड़ा शुरू हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया की प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक की शादी देखने के लिए कुछ दिन पहले वह उत्तरप्रदेश गई हुई थी।  वहीं पति नारायणपुर में लगे मेले में बच्ची के साथ गया हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि हत्या की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और मृतका के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद को लेकर हत्या करना समझ आ रहा है। आरोपी के विरुद्ध हत्या की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।