Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को लक्ष्मण राजपूत ने दी बधाई…

बेमेतरा : बेमेतरा क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम बुन्देला से लक्ष्मण राजपूत ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बधाई दी। इस दौरान लक्ष्मण राजपूत ने बताया कि, हमें बहुत खुशी हो रहा है युवा साथियों के बीच में नये अध्यक्ष रहने पर आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने युवा साथी आगे आएंगे हमारे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सर के नेतृत्व में जो भी जिम्मेदारीया पार्टी की विस्तार एवं संगठन को मजबूत आगामी विधानसभा चुनाव में जोश जुनून के साथ जमीन स्तर में उतर कर काम करेंगे।

उन्होंने आगे कि, जनताओ के बीच में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। हमारा कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए जमीन आसमान एक कर देंगे। कार्यकर्ता ही ईमानदारी से काम यदि करते हैं तो हर जगह सफलता मिलना तय है।  अध्यक्ष महोदय जी के दिशा निर्देश के अनुसार ही हम जितना हो सके कांग्रेस पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे एवं सभी युवा साथियों को संगठन में जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। हर गांव से 20 युवा साथी जुड़ेगे तो और संख्या बढ़ता ही जाएगा।

Exit mobile version