मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या, निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला शव, इस वजह से दिया घटना को अंजाम

अभनपुर : सारखी गांव से हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। आरोपी ने लोहे के रॉड से सिर पर वार किया और ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बताया जा रहा है कि, इस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स ठेकेदार का लेबर है। आरोपी लेबर ने उसकी पत्नी के साथ ठेकेदार के बातचीत को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया है।



जानकारी के मुताबिक, 1 दिन पहले ही सारखी गांव में ठेकेदार का शव मिला था। जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक का नाम नागेश ध्रुव 26 वर्षीय ग्राम देवदा आरंग का रहने वाला था।



मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर शव को सारखी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में छोड़ दिया। आपको बता दे कि, पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी डीगेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस खबर पर हम आपको अपडेट रखेंगे तब तक बने रहे Chhattisgarh24News पर

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।