-
छत्तीसगढ़ की शान–पाटन से दुबई और अब मकाउ तक, कृष्ण कुमार देवांगन का ऐतिहासिक सफर
-
मकाउ में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम,MDRT मंच पर गूंजा पाटन का नाम, LIC और छत्तीसगढ़ का गौरव बने कृष्ण कुमार देवांगन
“मकाउ में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम,MDRT मंच पर गूंजा पाटन का नाम”
आपको बतादें कि, MDRT (Million Dollar Round Table) – विश्व की सबसे प्रतिष्ठित बीमा एवं वित्तीय सलाहकार संस्था है, जहां तक पहुँचना केवल 0.1% सलाहकारों के लिए ही संभव होता है। ऐसे में “कृष्ण कुमार देवांगन” का लगातार दूसरी बार इस मंच पर शामिल होना. पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
“छोटे गांव से बड़ी उड़ान”
“पाटन से मकाउ तक चमके कृष्ण कुमार देवांगन”
कृष्ण कुमार देवांगन का पिछले 8 वर्षों की गौरवपूर्ण उपलब्धियां रही है वे 4 बार लगातार MDRT सदस्य रहे और 3 बार “कोर्ट ऑफ द टेबल” Court of the Table (COT) व LIC Corporate Club के सम्मानित सदस्य हुए है।
” LIC और छत्तीसगढ़ का गौरव बने कृष्ण कुमार देवांगन”
“फल बेचने से अंतरराष्ट्रीय मंच तक – कृष्ण कुमार देवांगन की प्रेरक गाथा”
सड़क किनारे फल बेचकर जीवन की शुरुआत करने वाले एक साधारण ग्रामीण युवा ने आज यह साबित कर दिया है. कि “अगर सपने सच्चे हों, जुनून गहरा हो और नीयत ईमानदार हो…तो, गांव से निकला नौजवान भी दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंच सकता है।