छत्तीसगढ़ की शान–पाटन का लाल, MDRT ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में लगातार दूसरी बार पहुंचा कृष्ण कुमार

  • छत्तीसगढ़ की शान–पाटन से दुबई और अब मकाउ तक, कृष्ण कुमार देवांगन का ऐतिहासिक सफर
  • मकाउ में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम,MDRT मंच पर गूंजा पाटन का नाम, LIC और छत्तीसगढ़ का गौरव बने कृष्ण कुमार देवांगन

(संतोष देवांगन)दुर्ग/पाटन : संघर्ष से सफलता की कहानी लिखते हुए छत्तीसगढ़ के युवा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पाटन निवासी और “कृष्णा इंश्योरेंस सॉल्यूशन” के संस्थापक कृष्ण कुमार देवांगन ने MDRT ग्लोबल कॉन्फ्रेंस (24–27 अगस्त 2025, मकाउ – चीन) में लगातार दूसरी बार शिरकत कर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन किया।

“मकाउ में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम,MDRT मंच पर गूंजा पाटन का नाम”
आपको बतादें कि, MDRT (Million Dollar Round Table) – विश्व की सबसे प्रतिष्ठित बीमा एवं वित्तीय सलाहकार संस्था है, जहां तक पहुँचना केवल 0.1% सलाहकारों के लिए ही संभव होता है। ऐसे में “कृष्ण कुमार देवांगन” का लगातार दूसरी बार इस मंच पर शामिल होना. पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

“छोटे गांव से बड़ी उड़ान”
दुर्ग जिला के पाटन जैसे छोटे से गांव से निकलकर, पहले दुबई और अब मकाउ की धरती पर परचम लहराना. यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष, दृढ़ निश्चय और ईमानदारी से लिखी गई प्रेरक कहानी है।

“पाटन से मकाउ तक चमके कृष्ण कुमार देवांगन”
कृष्ण कुमार देवांगन का पिछले 8 वर्षों की गौरवपूर्ण उपलब्धियां रही है वे 4 बार लगातार MDRT सदस्य रहे और 3 बार “कोर्ट ऑफ द टेबल” Court of the Table (COT) व LIC Corporate Club के सम्मानित सदस्य हुए है।

” LIC और छत्तीसगढ़ का गौरव बने कृष्ण कुमार देवांगन”
कृष्ण कुमार देवांगन अपनी इस सफलता को ग्राहकों, टीम, गुरुदेव क्रेजी काजिम सर, दिवाकर सर और अपने परिवार को समर्पित करते हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है। इस सफलता के लिए श्री कृष्ण कुमार देवांगन को LIC के सभी सदस्यों, इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों, परिवार और समाज ने सहित “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” परिवार ने ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी है।

“फल बेचने से अंतरराष्ट्रीय मंच तक – कृष्ण कुमार देवांगन की प्रेरक गाथा”
सड़क किनारे फल बेचकर जीवन की शुरुआत करने वाले एक साधारण ग्रामीण युवा ने आज यह साबित कर दिया है. कि “अगर सपने सच्चे हों, जुनून गहरा हो और नीयत ईमानदार हो…तो, गांव से निकला नौजवान भी दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंच सकता है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।